फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएम ने विकास के लिए शहर काजी से मांगा समर्थन

सीएम ने विकास के लिए शहर काजी से मांगा समर्थन

Mon, 11 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने विकास के लिए शहर काजी से मांगा समर्थन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भेंट कर शहर काजी से देश और राज्य के विकास के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने शहर काजी को रमजान की मुबारकबाद भी पेश की।

रविवार को करीब शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। ईराक से मंगाए गए खजूर भी खिलाए। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों से भेंट कर उनसे देश और राज्य के विकास के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और चार साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। शहर काजी ने मुख्यमंत्री को देश और राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी नसीम अहमद, शाकेब, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed