फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मनपसंद रिश्ते के लिए 500 आवेदन, आयोजन 29 को

मनपसंद रिश्ते के लिए 500 आवेदन, आयोजन 29 को

Tue, 22 May 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मनपसंद रिश्ते के लिए 500 आवेदन, आयोजन 29 को
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज की ओर से 27 मई को आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। महासम्मेलन के माध्यम से रिश्ते के लिए अबतक 500 आवेदन पहुंच चुके हैं। महासम्मेलन में उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से बड़ी संख्या में आवेदन हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन मेरठ के हैं।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज महानगर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल के अनुसार युवक-युवती परिचय महासम्मेलन का आयोजन 27 मई को पथरीबाग स्थित ब्लैसिंग फ ार्म में होगा। अभी तक विभिन्न प्रदेशों से 500 आवेदन आ चुके हैं। महासम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के अलावा करीब 2000 से अधिक लोग पहुंचेंगे। जिनके खान-पान की व्यवस्था वैश्य समाज की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

एक मंच पर लाने का प्रयास
विनय गोयल ने बताया कि आज के समय में युवक-युवतियां नौकरी के लिए भागदौड़ करते रहते हैं। इस व्यस्त दिनचर्या में उनका ध्यान शादी की ओर नहीं जाता। माता-पिता भी अपनी जाति-वर्ग में ही रिश्ते चाहते हैं। ऐसे में वैश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर विवाह करने के संकल्प लिया गया। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज चार साल से युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक-युवतियों की बनेगी बुकलेट
परिचय सम्मेलन के लिए सभी 500 आवेदनकर्ताओं (युवक-युवतियों) की बुकलेट तैयार कराई जा रही है। बुकलेट में विवाह योग्य युवक-युवतियों का ब्योरा, फ ोन नंबर आदि जानकारियां दर्ज होंगी। परिचय सम्मेलन के दिन यह बुकलेट सभी को उनकी टेबल पर दी जाएगी। बुकलेट देखकर युवक-युवतियां और उनके परिजन अपनी पसंद आयोजक मंडल के सदस्यों को देंगे। इसके बाद आयोजक मंडल के सदस्य अलग बैठने और बातचीत की व्यवस्था कराएंगे। रिश्ता तय होने पर वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय होगी।


इस बार रहेगी विशेष व्यवस्था
अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि समाज के लोगों के आग्रह पर इस बार युवक-युवतियों के परिजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अक्सर कई परिवार पंडाल से अलग किसी होटल या रेस्टोरेंट में मिलने की और तत्काल शादी की इच्छा जाहिर करते हैं। इसके लिए युवक-युवती के पसंद आने पर उन्हें किसी होटल या रेस्टोरेंट में ठहरने की व्यवस्था कराई जाएगी और रिश्ता तय होने पर वहीं से वैवाहिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed