{"_id":"5af603dc4f1c1be4408b48d4","slug":"141526072284-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू के उत्पीड़न पर फूटा वैन संचालकों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू के उत्पीड़न पर फूटा वैन संचालकों का गुस्सा
Updated Sat, 12 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीयू के उत्पीड़न पर फूटा वैन संचालकों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) के उत्पीड़न से त्रस्त स्कूल वैन संचालकों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट हुए संचालकों ने एसएसपी से मुलाकात कर सीपीयू की शिकायत की। साथ ही उत्पीड़न न रुकने पर एसएसपी कार्यालय में वाहन खड़े करने और भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे वैन संचालकों ने कहा कि सीपीयू स्कूली वाहनों के चालकों का उत्पीड़न कर रही है। सभी कागजात पूरे होने के बावजूद उनके चालान काटे जा रहे हैं। संचालकों में सीपीयू पुलिसकर्मियाें पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। उन्होेंने चेतावनी दी कि यदि उनका उत्पीड़न नहीं रुका तो सभी वाहन एसएसपी परिसर कार्यालय में खड़े कर पुलिस के खिलाफ धरना और भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। एसएसपी निवेदिता कुमार कुकरेती ने आश्वासन दिया कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी सीपीयू पुलिसकर्मी ने उनका उत्पीड़न किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी से मिलने गए वैन संचालकों में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता के अलावा गगन ढींगरा, वीरेंद्र कुमार, हरीश चौहान, संजय कुमार, आकाश, पवन पासवान, हर्ष कुमार, ओंकार सिंह गोल्डी, राजीव बजाज, घनश्याम, अंकुर मलिक, रमेश रावत, दीपक रावत, मुकेश कुमार, मनोज कुमार समेत कई स्कूल संचालक शामिल थे।