{"_id":"5ae8a2904f1c1b57098b76f8","slug":"141525195408-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला
Updated Tue, 01 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। बुजुर्ग महिला की अंत्येष्टि में गए लोगों पर श्मशान घाट में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। किसी ने नदी में डुबकी लगाकर जान बचाई तो किसी ने वाहन के अंदर बैठकर। मधुमक्खियों ने 27 लोगों को डंक मार कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
सजवाण कांडाधार की 70 वर्षीय काली देवी का मंगलवार को निधन हो गया था। गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भागीरथी नदी के बेताल शिला श्मशान घाट पर ले गए थे। चिता पर जैसे ही आग लगी, अचानक भारी संख्या में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया।
मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कोई नदी के पानी में भागा, तो कोई सड़क की ओर, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। मधुमक्खियों ने डंक मारकर लोगों को बेहाल कर दिया। लोग किसी तरह अपने वाहनों से सीधे सीएचसी देवप्रयाग पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सक डा. सतीश कुमार ने बताया कि 27 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। दो लोगों को मधुमक्खियों ने काफी डंक मारे हैं। सभी घायलों के शरीर से डंक निकाल कर उन्हें इंजेक्शन व दवाइयां दे दी गई हैं। मधुमक्खियों से बचकर नदी में छुपने के चक्कर में 20 लोगों के मोबाइल फोन भी पानी से खराब हो गए। ग्रामीण लाल सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से लोगों को जलती चिता को छोड़कर भागना पड़ा। जो लोग ठीक थे, उन्होंने बाद में आकर अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी की।