{"_id":"5ac6874b4f1c1b051d8b4ced","slug":"141522960203-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से मेयर पद के लिए 28 की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से मेयर पद के लिए 28 की दावेदारी
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
भाजपा से मेयर पद के लिए 28 लोगों ने दावेदारी की है। बृहस्पतिवार को महानगर कार्यालय में हुई बैठक में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी के लिए रायशुमारी की गई। पर्यवेक्षकों ने प्रदेश, मंडल, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों से प्रत्याशी के संबंध में जानकारी ली। विनय रोहिला और श्यामवीर सैनी ने रायशुमारी कर कहा कि दावेदारों की सूची प्रदेश कार्यालय को सौंपी जाएगी।
महानगर महामंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि मेयर पद के लिए अब तक 28 लोगों ने दावेदारी की है। महिला सामान्य से नीलम सहगल, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, सरोजनी सेमवाल, अमिता सिंह एवं अनीता सिंह की ओर से दावेदारी की गई। वहीं, सामान्य पुरुष से सुनील उनियाल गामा, अनिल गोयल, उमेश अग्रवाल, पुनीत मित्तल, ऋषिराज डबराल, महेश्वर बहुगुणा, राजकुमार पुरोहित, सुशील गुप्ता, अजय सिंघल और दिनेश रावत, ओबीसी महिला से डॉ. इंदुबाला सिंह, एससी पुरुष से अमर सिंह स्वेडिया, विपिन चंचल, रविंद्र कटारिया, ओबीसी पुरुष से खेल सिंह पाल, आनंद खड़का, सत्येंद्र सिंह राणा एवं बृजपाल अरोड़ा की ओर से दावेदारी की गई है। इसके अलावा जोगेंद्र सिंह पुंडीर की ओर से भी मेयर पद के लिए दावेदारी की गई है।