अल्मोड़ा: जीआईसी दूनागिरि के 140 बच्चे बीमार, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा जिले के जीआईसी दूनागिरि में 140 बच्चे बीमार होने से अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
पिछले दो दिनों से वायरल के प्रकोप के चलते यह बच्चे बीमार पड़े हैं। इधर, द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों की टीम ने स्कूल में जाकर बच्चों का परीक्षण किया और दवाइयां बांटी।
डॉक्टरों के अनुसार अब स्थिति कंट्रोल में है। इधर अभिभावकों का कहना है कि डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय में सिर्फ दवाइयां बांट दीं, जबकि बच्चों के अन्य परीक्षण होने चाहिए थे। विद्यालय में कुल 186 बच्चे अध्ययनरत हैं।
जीआईसी दूनागिरि में पिछले दो दिनों से बच्चे काफी कम संख्या में स्कूल आ रहे थे। शनिवार को 70 बच्चे अर्जी देकर छुट्टी पर थे। विद्यालय प्रशासन की पहल पर डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय में उपस्थित 110 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तो 70 बच्चों में वायरल का संक्रमण मिला।
...तो यह है बच्चों के बीमार होने का कारण
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को दवाइयां बांटी गई हैं। एसएमसी अध्यक्ष एएस बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी और सीएमओ को दे दी है।
द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल का प्रकोप था, जो अब नियंत्रण में है।
डॉक्टरों की टीम में डॉ. चंद्रशेखर भट्ट, फार्मासिस्ट मीनाक्षी भट्ट, दूनागिरि के चीफ फार्मासिस्ट जीएस बिष्ट और एएनएम हंसी बिष्ट शामिल थीं। डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि मौसम बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार है। यदि अन्य गंभीर बीमारियां होती तो अवश्य परीक्षण किए जाते।
पानी की टंकी खुली होने के कारण हो रही है परेशानी
प्रधानाचार्य रामकुमार बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में पानी की टंकी खुली हुई है। जहां से पानी की आपूर्ति होती है वह स्रोत भी खुला हुआ है, जिसमें जानवर पानी पीते हैं और स्रोत दूषित हो जाता है। विद्यालय का भवन भी जीर्ण हालत में है।