{"_id":"5c50b1f9bdec227386331527","slug":"131548792313-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। मंगलवार को रायपुर स्थित युवा कल्याण विभाग परिसर में हैंडबॉल के मुकाबले खेले गए।
अंडर-14 बालक वर्ग में बागेश्वर ने हरिद्वार को 10-2 और देहरादून ने पौड़ी को 15-0 से हराया। बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 9-0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में अल्मोड़ा ने रुद्रप्रयाग को 7-0, टिहरी ने हरिद्वार को 15-2, ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 23-10 से हराया। वहीं, बालिका वर्ग में टिहरी ने नैनीताल को 11-2 और देहरादून ने बागेश्वर को 9-6 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने टिहरी को 14-8, देहरादून ने पिथौरागढ़ को 17-11, रुद्रप्रयाग ने अल्मोड़ा को 9-8 से हराया। बालिका वर्ग में देहरादून ने पौड़ी को 17-1, अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 6-5 और टिहरी ने हरिद्वार को 6-0 से हराया। इस दौरान युवा कल्याण विभाग के निदेशक प्रताप सिंह शाह, संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक एस के जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, मोहन गौड, सुशीला राणा, रमाशंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
----
आज से होंगे जूडो के मुकाबले
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत बुधवार से जूडो के मुकाबले होंगे। उप निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को खिलाड़ियों का केवल वजन मापा गया। बताया कि हैंडबॉल और जूडो प्रतियोगिता में उत्तरकाशी और चमोली की टीमें प्रतिभाग नहीं कर रही है। दोनों टीमों ने ब्लॉक स्तर पर भी प्रतिभाग नहीं किया था।