{"_id":"5c3651e1bdec225724600719","slug":"131547063777-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती प्रक्रिया में धांधली पर भड़का माध्यमिक शिक्षक संध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती प्रक्रिया में धांधली पर भड़का माध्यमिक शिक्षक संध
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समितियों व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से विभिन्न पदों पर की जा रही भर्तियों में गड़बड़ियां करने पर हंगामा किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने सीधे नियुक्त किए जा रहे प्रधानाचार्यों की भर्ती तुरंत निरस्त करने की मांग की।
बुधवार को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समितियां व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से प्रधानाचार्यों और लिपिकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्तियों की जगह केवल सीधे प्रधानाचार्यों की भर्ती की जा रही हैं। सेवानिवृत्ति के बाद खाली पदों पर वरिष्ठतम प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार देना चाहिए। जबकि इन स्कूलों में कनिष्ठ शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जा रही है। इससे विद्यालयों में माहौल खराब हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम लागू होने के बावजूद प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती की जा रही हैं। मांग उठाई इस पद पर वरिष्ठतम शिक्षक को ही कार्यभार सौंपा जाना चाहिए। चेतावनी दी यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में शिक्षक संघ के जिला संरक्षक आरसी शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित मोहन सकलानी, जिला उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, संयुक्त मंत्री डीआर रवि, जेपी जगूड़ी, ओमप्रकाश जोशी, गिरीश सेमवाल, सुरेंद्र गुसांई आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने किया।