फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएच से हटाए गए मजदूरों को पुन: नियुक्त करने की मांग

एनएच से हटाए गए मजदूरों को पुन: नियुक्त करने की मांग

Wed, 19 Dec 2018 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
एनएच से हटाए गए मजदूरों को पुन: नियुक्त करने की मांग
बड़कोट। सड़क निर्माण विभागों में आउटसोर्स से नियुक्त मेट व बेलदारों की समस्याओं को लेकर मजदूर संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एनएच बड़कोट से निकाले गए मेट व बेलदारों को नियुक्ति नहीं देने पर 24 दिसंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष धीरजमणी नौटियाल ने कहा कि मार्च 2017 में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बड़कोट में कार्यरत 42 मजदूरों को निकाल दिया गया, जबकि प्रदेश की अन्य किसी भी डिवीजन में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र मजदूरों को नियुक्ति नहीं दी गई, तो वे 24 दिसंबर से एनएच के अधिशासी अभियंता कार्यालय में बेमियादी धरना आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर सुनील बिजल्वाण, सुरेश असवाल, रामकुमार, जनक दास, सचिन रावत, अमीन कुमार, प्रमोद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed