फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कल होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन

कल होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन

Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
कल होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार कमेटी की ओर से 60 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंजिला लंका नगरी का दहन पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
सुभाष रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने मीडिया को बताया कि 19 अक्तूबर को परेड ग्रांउड में रावण और लंका दहन किया जाएगा। इसके अलावा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी दहन किए जाएंगे। रावण दहन शुक्रवार को शाम 6:05 बजे होगा। इसके बाद 7:30 बजे तक भव्य आतिशबाजी होगी। महोत्सव के दिन पहले कालिका मंदिर मार्ग से मोती बाजार, पल्टन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक, परेड ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

लंका दहन के बाद होगा भरत मिलाप
लंका दहन के बाद 20 अक्तूबर को भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया जाएगा। भरत मिलाप मंचन से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर कालिका मंदिर मार्ग, कनाट प्लेस, घंटाघर, राजपुर रोड, ओरियंट सिनेमा से होती हुई परेड ग्राउंड पहुंचेगी। परेड ग्राउंड में पूजा के बाद शोभायात्रा राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली, धामावाला, राजा रोड, हनुमान चौक, मोती बाजार से होती हुई कालिका मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनकर हुए तैयार
दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि 60 फीट रावण पुतले के अलावा इस बार 55 फीट के कुंभकरण व 50 फीट के मेघनाथ का पुतला भी बनाया गया है। इस मौके पर लंका दहन के लिए लंकानगरी का भी निर्माण किया गया है। पुतलों को हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी सैन परिवार ने तैयार किया है। लगभग एक लाख रुपये की लागत से बने पुतलों में विभिन्न रंगों की लाइटें लगाई गई हैं। पुतलों में पटाखे लगाने का काम बृहस्पतिवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed