{"_id":"5b33f6af4f1c1bb06e8ba222","slug":"131530132143-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीईएस ने कॉलेजों को दिए कुर्सी-मेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीईएस ने कॉलेजों को दिए कुर्सी-मेज
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के महाविद्यालयों को 400 कुर्सी-मेज दिए हैं। बुधवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उन्होंने यह कुर्सियां सौंपी। अब सरकार इनको संबंधित महाविद्यालयों में भेजेगी।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को यूपीईएस के बिधौली स्थित परिसर पहुंचे। विवि के प्रेसीडेंट शरद मेहरा, वाइस चांसलर डॉ. दीपेंद्र झा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पौड़ी के महाविद्यालयों के लिए मंत्री को 400 कुर्सी-मेज सौंपे। इस दौरान मंत्री ने विवि में चल रहे अभिलाषा कैंप का भ्रमण किया। सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भावना लांबा इस कैंप की मार्गदर्शक हैं। इस शिविर में मेधावी छात्र-छात्राओं को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जाती है।