{"_id":"5ab026314f1c1bc4758b659c","slug":"131521493553-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप चालू न होने पर करेंगे तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप चालू न होने पर करेंगे तालाबंदी
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पानी की किल्लत को देखते हुए पेयजल निगम ने अमृत योजना के तहत नलकूप तो लगा दिया। लेकिन पानी की लाइन डालना भूल गया। लाइन न डलने की वजह से नलकूप चालू नहीं हो पा रहा है और क्षेत्र की 20 हजार की आबादी को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोगों ने शीघ्र नलकूप चालू न होने पर पेयजल निगम कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के अशोक विहार में लगे नलकूप से पर्याप्त आपूर्ति न होने की वजह से तीन माह पहले लोगों की मांग पर पेयजल निगम ने अमृत योजना के तहत ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक नया नलकूप लगाया था। क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप ने बताया कि निगम अधिकारियों को कई बार लोगों की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद पानी की लाइनें नहीं डाली गई। जिससे नलकूप चालू नहीं हो सका। लोगों को पहले की तरह ही पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान न होने पर निगम कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। उधर, अमृत योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष कठैत का कहना है कि सभी नलकूपों के एस्टीमेट बनाकर टेकिभनकल एडवाइजर कमेटी (टीएसी) को भेज दिया गया है। कमेटी के एस्टीमेट पास करने पर रुके कामों को पूरा किया जाएगा।