{"_id":"5a63abc24f1c1b805a8b52ca","slug":"131516481474-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से होगी ओबीसी मतदाताओं की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से होगी ओबीसी मतदाताओं की गणना
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून।
सीमा विस्तार के बाद जनप्रतिनिधियों के अलावा नगर निगम प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम सभागार में आयोजित दो दिवसीय बीएलओ और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग शनिवार को पूरी हो गई है। बीएलओ और सुपरवाइजर कल सोमवार से हर वार्ड में पिछड़े वर्ग के वोटरों की गिनती करने के साथ ही नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म भरवाएंगे। पिछड़ी जाति के मतदाताओं की गणना के आधार पर ही वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
नगर निकायों के अप्रैल में चुनाव प्रस्तावित हैं। नगर निगम देहरादून के सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 60 से बढ़कर सौ हो गई हैं। वार्ड बढ़ने से नगर निगम प्रशासन का कामकाज भी बढ़ गया है। वार्डों में अभी आरक्षण भी लागू होना है। आरक्षण के लिए 2011 की जनसंख्या को आधार बनाया गया है। नगर निगम में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की गणना पूर्व में हो चुकी है। पिछड़ी जाति के मतदाताओं की गणना की जानी है।
पिछड़ी जाति के मतदाताओं की गिनती और नए मतदाताओं को फार्म भरवाए जाने की जानकारी देने के लिए नगर निगम सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों को दो दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में एक हजार बीएलओ और सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि तीन फरवरी तक बीएलओ और सुपरवाइजर फील्ड में रहकर गणना करेंगे और नए मतदाताओं को फार्म भरवाएंगे। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि 100 वार्डों में 100 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। 250 परिवारों पर एक बीएलओ और 10 वार्डों पर एक क्षेत्रीय अधिकारी को नियुक्त किया है।