{"_id":"5a5d08044f1c1b8b268b49f3","slug":"131516046340-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं : तैयारी का समय नहीं मिलने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं : तैयारी का समय नहीं मिलने से परेशानी
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के छात्र परीक्षाओं के बीच गैप नहीं होने से परेशान हैं। उनका कहना है कि किसी भी पेपर के बीच कम से कम एक दिन की छुट्टी तो जरूरी है। हालांकि, आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन देने वाले छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए अच्छा समय मिलेगा।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां जारी हो चुकी हैं। दोनों परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी। साइंस स्ट्रीम के 12वीं के छात्रों के लिए तो तिथियां ठीक हैं, लेकिन ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के छात्रों के लिए ज्यादा मुश्किल है। मनोविज्ञान की परीक्षा पांच अप्रैल को है, जबकि राजनीति विज्ञान की परीक्षा छह अप्रैल को है। इसी प्रकार, इतिहास का पेपर 20 मार्च को है और 21 मार्च को गणित का पेपर है। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में इतिहास के साथ गणित लेने वाले छात्र बीच में गैप नहीं होने से परेशान हैं। अंग्रेजी और भौतिक विज्ञान की परीक्षा में भी कम समय है। छात्र विकास का कहना है कि पांच मार्च को अंग्रेजी का पेपर है, जबकि सात मार्च को भौतिक विज्ञान का। उनका कहना है कि इन दोनों पेपर के बीच कम से कम दो दिन का गैप होना चाहिए था। छात्रा निकिता की मांग है कि इतिहास और गणित के अलावा मनोविज्ञान और राजनीति विज्ञान के बीच समय और बढ़ना चाहिए।
--
जेईई मेन की तैयारी को मिलेगा समय
जेईई मेन देने जा रहे छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिलेगा। सात मार्च को भौतिक विज्ञान की परीक्षा है। इसके बाद 13 मार्च को रसायन विज्ञान की परीक्षा है और फिर 21 मार्च को गणित की परीक्षा है। 21 मार्च के बाद पीसीएम ग्रुप के छात्रों से भारी विषयों का बोझ कम हो जाएगा। आठ अप्रैल को ऑफलाइन और 15-16 अप्रैल को होने वाली ऑनलाइन जेईई मेन की तैयारी के लिए उन्हें बेहतर समय मिल सकेगा।