फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 year old bride 45 year old groom

13 साल की दुल्हन से शादी करने पहुंचा 45 साल का दूल्हा उल्टे पैर भागा

Mon, 23 Jan 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा Updated Mon, 23 Jan 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
13 year old bride 45 year old groom
Marriage

उत्तराखंड के किच्छा में ऐसी शादी देखने को मिली, जिसमें 13 साल की दुल्हन और 45 साल का दूल्हा फेरे लेने वाले थे।

विज्ञापन


यहां राघव नगर में एक नाबालिग के साथ पंजाब निवासी 45 साल का दूल्हा शादी करने पहुंचा। दोनों की शादी होने से पहले ही इस बात की खबर एक स्‍थानीय एनजीओ को लग गई।

एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी और इस शादी को रुकवा दिया और बारात को वापस खदेड़ दिया।

राशन कार्ड में दूल्हे की उम्र 45 वर्ष

13 year old bride 45 year old groom
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo

क्राम निवास ने अपनी 13 साल बेटी की शादी राधेश्याम 45 वर्ष पुत्र मोहन लाल निवासी फाजिल्का पंजाब के साथ तय की थी। शनिवार को जब बरात गांव में पहुंची तो दूल्हा दुल्हन की जोड़ी को देख सब चौंक गए। 

स्वयंसेवी संस्था महिला कल्याण समिति की संचालिका हीरा जंगपांगी ने इसकी सूचना देहरादून महिला हेल्प लाइन 1098 को देने के साथ ही पुलिस व जिला प्रशासन को दी, संचालिका स्वयं भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शादी को रुकवाने के बाद जानकारी ली तो राशन कार्ड में दूल्हे की उम्र 45 वर्ष दर्ज मिली। बरातियों के माफी मांग लेने और गांव के ही कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर पुलिस ने दूल्हे व उसके साथ आए लोगों को चेतावनी दे गांव से खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed