फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 people arrested in Landhaura controversy

लंढौरा बवाल के लिए उत्तराखंड सरकार जिम्मेदार, CM दें इस्तीफा

Thu, 02 Jun 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jun 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
13 people arrested in Landhaura controversy
arrest - फोटो : demo

रुड़की के लंढौरा में हुए बवाल को लेकर भाजपा उत्तराखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा ने पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


बवाल में पूर्व विधायक प्रणव‌ सिंह चैंपियन के ताऊ समेत 13 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। गुरुवार को रुड़की पुलिस ने इन 13 लोगों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही बुधवार को हुए इस मामले में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


उक्त दो मुकदमे पुलिस की ओर से और दो मुकदमे दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल, क्षेत्र में भारी पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में बुधवार को मामूली बात पर बवाल हो गया। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी में एसएसपी समेत करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ ने चौकी पर पथराव करते हुए पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के रंगमहल में घुसकर पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग चोटिल हुए हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे आईजी गुंज्याल ने हालत पर काबू पाने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। तनाव के मद्देनजर कस्बे में पुलिस, पीएसी तैनात करते हुए धारा-144 लागू कर दी है।

कस्बे में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के परिवार की करीब 50 दुकानें हैं। इनमें मरगूबपुर गांव का हाफिज महबूब एक दुकान में टोपी, कुरआन, तस्बीह आदि बेचने का काम करता है। बुधवार सुबह चैंपियन के ताऊ राजकुमार कृष्ण सिंह ने हाफिज की दुकान खाली कराई गई।


आरोप है कि सामान निकालने के दौरान पवित्र कुरआन की एक प्रति भी बाहर फेंक दी गई। धर्मग्रंथ के अपमान की खबर से कस्बे और आसपास के गांव से समुदाय के लोग लंढौरा चौक पहुंचे और विरोध में रुड़की-लक्सर मार्ग व मंगलौर मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed