{"_id":"6026d9d78ebc3ee9187e33ed","slug":"13-challan-for-spreading-construction-material-on-road-city-news-drn3706251161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर 13 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर 13 का चालान
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को जब्त करती नगर निगम की टीम।
- फोटो : CITY
सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर नगर निगम ने 13 लोगों का चालान किया। उनसे जुर्माने के रूप में 79 हजार रुपये की धनराशि भी वसूली। स्वच्छ सर्वेक्षण के फील्ड सर्वे से पहले नगर निगम शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चला रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के मुख्यमार्गों पर बिखरी भवन निर्माण सामग्री और मलबा हटाया। उन्होंने निर्माण सामग्री फैलाने वालों को चेतावनी दी और जुर्माना लगाया। टीम ने कई जगह से निर्माण सामग्री भी जब्त की। इस दौरान कुछ लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया। टीम ने तीन ट्रॉली मलबा, बजरी जब्त कर ली। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने लोगों से सड़क पर निर्माण सामग्री न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, एई रचना पयाल व रजित कोठियाल, जेई सहेंद्र नेगी व कर्मवीर सिंह, मेट जगदीश, अमरनाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
-
खुद पोस्टर बैनर हटा रहा निगम
नगर निगम ने शहर में लगे अवैध पोस्टर-बैनर हटाने कार्य शुरू कर दिया है। पहले निगम ने छह राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर पोस्टर-बैनर हटाने को कहा था। इस मामले में आप के महानगर अध्यक्ष को भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने पोस्टर-बैनर नहीं हटाए। इस पर निगम ने खुद ही उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
----
खुले में शौच करने वालों के चालान
नगर निगम ने शुक्रवार को खुले में शौच करने वालों के भी चालान किए। निगम की अलग-अलग टीमों ने इसके खिलाफ अभियान चलाया। नगर आयुक्त ने बताया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।