फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 akhara parishad meeting for haridwar Mahakumbh 2021

महाकुंभ 2021 को लेकर साधु संतों के बीच पहुंचे सीएम, कहा 'कुंभ से पहले होंगे जरूरी काम'

Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
13 akhara parishad meeting for haridwar Mahakumbh 2021
बैठक के दौरान मौजूद सीएम व संत - फोटो : अमर उजाला

2021 में होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने साधु संतों के साथ मंथन किया। संतों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कुंभ से पहले सभी विकास कार्य और सड़कों का निर्माण पूरे करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने संत समाज को भरोसा दिलाया कि सभी जरूरी काम कुंभ से पहले करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ के भव्य आयोजन में सरकार की ओर से कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी।

विज्ञापन


रविवार शाम को मेला नियंत्रण कक्ष में मुख्यमंत्री ने संतों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तेरह अखाड़ों के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि कुंभ को लेकर केंद्रीय नगर विकास मंत्री के साथ उनकी सोमवार को दिल्ली में बैठक है। रिंग रोड का कार्य भी कुंभ से पहले पूरा करा लेने की कोशिश रहेगी। केंद्र सरकार ने रिंग रोड को लेकर पेश आने वाली हर अड़चन को जल्द पूरा कर देने का भरोसा दिलाया है। उसकी डीपीआर और निविदा का कार्य भी पूरा हो चुका है। कुंभ क्षेत्र में नए गंगा घाट बनाए जाएंगे। कुंभ मेला क्षेत्र का विस्तारीकरण साधु संतों के मार्गदर्शन से ही होगा।
विज्ञापन

 

योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की जाएगी

कहा कि अणियों को भूमि देने का प्रस्ताव यूपी सरकार को भेजा जाएगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी उत्तराखंड बुलाकर उनके संग बैठक की जाएगी। सीएम ने कहा कि अब कुंभ की बैठक तीन महीने के भीतर बुलाई जाएगी। कुंभ कार्य जल्द से जल्द शुरू होंगे और समय से पूरा करा लिए जाएंगे। सीएम बोले कि साधु संतों के आशीर्वाद से कुंभ ऐतिहासिक होगा। नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी संतों को भरोसा दिलाया कि साधु संतों के मार्गदर्शन में ही कुंभ मेला भव्य तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कुंभ मेले में प्रशासन और संतों के बीच बेहतर तालमेल होना बेहद जरूरी है। कई मामलों में उन्होंने प्रयागराज में इसी साल हुए अर्द्घकुंभ की व्यवस्थाओं का भी उदाहरण दिया। परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि, तेरह अखाड़ों के पदाधिकारी, गढ़वाल कमिश्नर वीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, विधायक सुरेश राठौर,  स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, संजय गुप्ता,  भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed