फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   125 cricketers shortlisted after zonal trial

जोनल ट्रायल के 125 क्रिकेटर किए शॉर्टलिस्ट

Thu, 05 Aug 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
125 cricketers shortlisted after zonal trial
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए जोनल ट्रायल की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को राजधानी के अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में गढ़वाल जोन के ट्रायल हुए। काशीपुर की हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में कुमाऊं मंडल के ट्रायल की प्रक्रिया हुई। दोनों जगह बृहस्पतिवार को फाइनल जोनल ट्रायल होंगे। इसके आधार पर राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएयू के जीएम ऑपरेशंस अमित पांडे ने बताया कि बुधवार को हुए गढ़वाल जोन के ट्रायल में करीब 250 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। इनमें से 125 को बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। लगातार दिनभर बारिश के चलते इनडोर ट्रायल किए गए। फाइनल ट्रायल के बाद 50 से 60 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसी तरह कुमाऊं से भी इतने ही क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। गढ़वाल जोन में जावेद अनवर व चेतन सचदेवा और कुमाऊं जोन में आशीष विस्टन जैदी व कपिल पांडे चयनकर्ता के तौर पर शामिल रहे। इससे पहले जिलों में हुए ट्रायल के बाद जोन स्तर ट्रायल के लिए क्रिकेटरों को चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed