फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट आज, ड्रेस कोड का रखें ख्याल

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट आज, ड्रेस कोड का रखें ख्याल

Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट आज, ड्रेस कोड का रखें ख्याल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एमबीबीएस सहित विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा नीट 2019 का आयोजन रविवार को होगा। दून में इसके लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सलवार या ट्राउजर पहनकर ही एंट्री मिलेगी। एनटीए ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। कुछ केंद्रों पर जैमर भी लगे होंगे।

नीट में अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। शर्ट भी केवल आधी बाजू की पहननी है। खास बात यह है कि जूतों के बजाए केवल चप्पल पहनकर ही आ सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिला अभ्यर्थी सलवार और पुरुष अभ्यर्थी ट्राउजर पहनकर आएं। किसी भी कपड़े में कोई बड़ा बटन नहीं होना चाहिए। कोई फूल या ऐसा कोई भी आइटम न हो, जो कि नकल में इस्तेमाल किया जा सकता हो। नोजपिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, घड़ी, कोई भी मैटेलिक आइटम, पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, अंगूठी आदि लेकर आने पर भी पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। खास बात यह भी है कि जेईई मेन की तर्ज पर एनटीए कुछ केंद्रों पर जैमर का इस्तेमाल करेगा। एनटीए ने नकलविहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी है। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। गड़बड़ी करने वालों को तत्काल गिरफ्त में लिया जाएगा और विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

यहां होगी नीट प्रवेश परीक्षा
-जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर
-केंद्रीय विद्यालय एफआरआई
-केंद्रीय विद्यालय बीरपुर, गढ़ी कैंट
-केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी
-केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप
-केंद्रीय विद्यालय ओएफडी रायपुर
-एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब
-एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बांबे बाग
-शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
-एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, पटेलनगर
-एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, राजा रोड
-सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सहस्त्रधारा रोड
-तुलाज इंस्टीट्यूट, धूलकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed