{"_id":"5c438a32bdec224bbb208e66","slug":"121547930162-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मई को होगी जेई एडवांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मई को होगी जेई एडवांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। जेईई मेन परीक्षा में अच्छी परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्र अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। आईआईटी की ओर से एडवांस परीक्षा का आयोजन 19 मई को किया जाएगा। इसके लिए मई के प्रथम सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
जेईई मेन की इस साल दो परीक्षाएं हो रही हैं। पहली परीक्षा का परिणाम आ चुका है। जिन छात्रों ने इसमें अच्छी परसेंटाइल हासिल की है, वह जेईई मेन-2 की बजाय जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। जेईई एडवांस से ही आईआईटी में दाखिले की राह खुलेगी। पहली बार जेईई मेन का आयोजन एनटीए करा रहा है। जबकि एडवांस का आयोजन आईआईटी कराएगा। परीक्षा विशेषज्ञ एवं वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय का कहना है कि जो छात्र अच्छी परसेंटाइल हासिल कर चुके हैं, उन्हें अपनी 12वीं बोर्ड के साथ ही एडवांस की तैयारी करना फायदेमंद होगा। वाइब्रेंट एकेडमी के निदेशक संजय गुप्ता का कहना है कि पहली परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वालों को निश्चित तौर पर आईआईटी की तैयारी बेहतर करने का मौका मिलेगा। अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत का कहना है कि जिन छात्रों की परसेंटाइल कम आई है, वह जेईई मेन-2 में बैठ सकते हैं।
बेहतर स्कोर पाने वाले अब बोर्ड व जेईई एडवांस पर करें फोकस
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, जेईई मेन परीक्षा का दूसरा राउंड छह से 20 अप्रैल तक आयोजित होगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थी जनवरी के बाद अब अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षा में भी भाग ले सकते हैं। केंद्र ने वर्ष 2018 में जेईई मेन के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत जेईई मेन वर्ष में एक बार आयोजित करने की बजाय दो बार होगी। मेन परीक्षा का पहला राउंड जनवरी और दूसरा अप्रैल में आयोजित होगा। एनटीए अप्रैल में दोनों स्कोर की सूची जारी करेगा। परीक्षा के बेस्ट स्कोर के आधार पर छात्र को दाखिला मिलेगा। हालांकि जिन छात्रों का जनवरी में आयोजित परीक्षा में स्कोर अच्छा रहा है, उन्हें अब बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।