फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बलूनी पैंथर व शिवा एकेडमी ने जीते मुकाबले

बलूनी पैंथर व शिवा एकेडमी ने जीते मुकाबले

Tue, 01 Jan 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बलूनी पैंथर व शिवा एकेडमी ने जीते मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बलूनी पैंथर ने अलीगढ़ स्पोटिंग क्लब और शिवा क्रिकेट एकेडमी ने सुपर नोवा को हराकर देहरादून प्रीमियर के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

कसिगा स्कूल में चल रहे डीपीएल टूर्नामेंट में सोमवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बलूनी पैंथर और अलीगढ़ स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलूनी पैंथर ने राहुल के 23, गुरप्रीत के 20 व असर खान के 17 रनों की मदद से 117 रन बनाए। अलीगढ़ की ओर से अमित और बी प्रकाश ने तीन-तीन व ईशान और विक्रांत ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ स्पोर्टिंग की पूरी टीम 77 रन ही बना सकी। टीम के लिए अनुभव ने 24 व ईशान ने 14 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका। वहीं, बलूनी के गेंदबाज राहुल ने चार और अभय व असर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। दूसरे मुकाबले में सुपर नोवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलआउट होकर 128 रन बनाए। बल्लेबाज सचिन ने 26, रक्षित ने 23, अटल ने 22 व यश ने 19 रनों का योगदान दिया। शिवा की ओर से बंटी ने चार व पुर्वाश और सूचित ने दो-दो विकेट झटके। 129 रनों का पीछा करने उतरी शिवा एकेडमी ने मुकाबले को चार विकेट शेष रहते जीत लिया। बल्लेबाज पूर्वांश ने 59 व कार्तिक ने 24 रनों की पारी खेल कर मैच जिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed