{"_id":"5c27f27abdec2256f16bffde","slug":"121546121850-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से लगेंगे वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से लगेंगे वाटर एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने से लगेंगे वाटर एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों से अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने से शहर में 24 जगहों पर वाटर एटीएम लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाए। वह शनिवार को स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक ले रहे थे।
देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। अध्यक्षता करते हुए मेयर गामा ने कई सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट टॉयलेट के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। वाटर एटीएम जल्द लगाए जाएं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके। इस दौरान अधिकारियों बताया कि अगले महीने से वाटर एटीएम लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
इस दौरान कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।