फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका मातली के छात्रों का दबदबा

कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका मातली के छात्रों का दबदबा

Fri, 21 Dec 2018 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका मातली के छात्रों का दबदबा

विज्ञापन
उत्तरकाशी/नौगांव। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत राइंका मातली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका मातली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खोखो प्रतियोगिता में एंजल्स इंटरनेशनल एकेडमी और राइंका मातली की टीम विजयी रही। 100 मीटर दौड़ में अमन कुमार और आस्था ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में बलवान तथा निशा परमार विजयी रहे। गोला फेंक में राखी ने बाजी मारी। लंबी कूद में एंजल्स एकेडमी के अमन कुमार और निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उधर नौगांव में न्याय पंचायत तियां की प्रतियोगिताओं का राइंका कलोगी में आयोजन किया गया। यहां हुई खोखो प्रतियोगिता में राइंका कलोगी तथा बजलाड़ी विद्यालय की टीमें विजयी रहीं। 400 मीटर दौड़ में कुलदीप और विनीता, 100 मीटर दौड़ में जयमोहन और शीतल ने बाजी मारी। गोला फेंक में विनोद-अनिता, लंबी कूद में जयमोहन-सोनिका ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका कलोगी और कफनौल विद्यालय की टीमें जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed