फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसाऊ जलविद्युत परियोजना का बजट तय

किसाऊ जलविद्युत परियोजना का बजट तय

Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
किसाऊ जलविद्युत परियोजना का बजट तय
किसाऊ जलविद्युत परियोजना का बजट तय
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से टोंस नदी पर प्रस्तावित किसाऊ बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। कें द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने वाटर व पावर कंपोनेंट का निर्धारण कर दिया है। यूजेवीएनएल अफसरों के मुताबिक योजना पर 11500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिनमें से पावर कंपोनेंट के लिए 1536.04 करोड़ रुपये ओर वाटर कंपोनेंट के लिए 10013.96 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। केंद्रीय जल आयोग के लागत मूल्यांकन के निदेशक बलराम कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार की बहुउद्देशीय किसाऊ जलविद्युत परियोजना के पूरी होने के बाद 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी मिल सकेगा। इससे सबसे अधिक हिस्सेदारी हरियाणा की होगी। साल 2010 में बहुउद्देशीय किसाऊ जलविद्युत परियोजना का जो डीपीआर तैयार किया गया था, उसके मुताबिक परियोजना का बजट 7193.24 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन आठ साल बाद जलविद्युत परियोजना की निर्माण लागत बढ़कर 11500 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच किसाऊ जलविद्युत परियोजना से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई है। केंद्र सरकार की ओर से परियोजना को हरी झंडी दिए जाने और बजट जारी होने के साथ ही बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक वर्मा के मुताबिक किसाऊ जलविद्युत परियोजना के पूरा होने के बाद 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। साथ ही छह राज्यों में सिंचाई के साथ ही लोगों को पीने के लिए पानी भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed