फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतदाता जान पाएगा किसे दिया वोट

मतदाता जान पाएगा किसे दिया वोट

Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जान पाएगा किसे दिया वोट
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाता यह जान पाएगा कि उसने अपना वोट किसे दिया है। इसकी जानकारी उसे फोटो सहित मिलेगी। इसके लिए सभी बूथों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्र्रेल (वीवीपीएटी) से चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हरिद्वार से 14 वीवीपीएटी मशीनें मंगाई गई हैं। इससे पहले 2330 वीवीपीएटी मशीनें इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया (ईसीआईएल) हैदराबाद से मंगाई जा चुकी हैं। यानी जिले की कुल 1794 बूथों पर एक साथ वीवीपीएटी से सरलतापूर्वक मतदान होगा।

सहायक निर्वाचन आयुक्त पीएस रावत ने बताया कि प्रदेश में इस समय 1170 बैलेट यूनिट और 1390 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध हैं। अब मतदाता आसानी से जान सकेगा कि उसने किसको वोट दिया। इसकी जानकारी फोटो सहित उसे मिलेगी। इसी क्रम में तीन अक्तूबर से पुरानी तहसील में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उनके सामने ही वीवीपीएटी मशीनों को संचालित करके दिखाया जाएगा, ताकि मतदान के समय पारदर्शिता का पक्ष मजबूत हो। कार्यशाला में मशीनों का डेमो प्रस्तुत करने के लिए ईसीआईएल के छह इंजीनियर आएंगे। वे दून में 15 दिन रुककर सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के अलावा राजनीतिक प्रतिनिधियों को मशीनों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed