फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मैं शपथ लेता हूं कि...

मैं शपथ लेता हूं कि...

Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मैं शपथ लेता हूं कि...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन


कॉमन इंट्रो -
इंसानियत की शपथ लेते हुए मैं वचन देता हूं कि जब भी कभी, किसी को खून की जरूरत होगी, मैं स्वयं के खर्चे पर, बिना किसी लोभ-लालच के जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर रक्तदान करूंगा। मैं इस महाअभियान को निरंतर गति देने के लिए लोगों को जागरूक करने का सतत प्रयास करूंगा... कुछ इसी अंदाज में रविवार को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान महाअभियान की शुरुआत हुई। 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में यह महाअभियान 17 जून तक चलेगा...

खून की कमी से नहीं जाएगी किसी की जान

रक्तदान महाअभियान के पहले दिन अलग-अलग स्थानों पर 350 से ज्यादा लोगों ने ली स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ

राजधानी में खून की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में शहरवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान की पहल की है। विश्व रक्तदाता सप्ताह के तहत विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे रक्तदान महाअभियान के पहले दिन अलग-अलग स्थानों पर 350 से ज्यादा लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली। शपथ-पत्र भरकर उन्होंने संकल्प लिया कि किसी भी मरीज को जब भी खून की जरूरत होगी वे तत्काल रक्तदान कर उसकी जिंदगी बचाने की पहल करेंगे।
विज्ञापन

खून की कमी के चलते हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। सबसे अधिक दिक्कत उन थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए होती है, जिन्हें हर माह खून की जरूरत होती है। लेकिन यह अफसोस की बात है कि रक्तदाताओं की संख्या बेहद कम होने के चलते न सिर्फ खून की कमी बनी रहती है बल्कि कई बार मरीजों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है। भविष्य में खून की कमी के चलते मरीजों की जिंदगी खतरे मेें न पड़े और थैलीसीमिया पीड़ित मासूमों के परिजनों को परेशानी न उठाने पड़े, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने रोटरी क्लब, अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी, एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ, स्पॉटलाइट, दून एनिमल वेलफेयर सोसाइटी, जनजागरण अभियान समिति जैसी संस्थाओं की मदद से रक्तदान महाअभियान की शुरुआत की है। महाअभियान के पहले दिन रविवार को अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्त्रस्म में 322 लोगों ने शपथ-पत्र भरकर स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया। दूसरी ओर, वॉट्स एप पर भी 30 से ज्यादा लोगों ने शपथ पत्र भेजकर अमर उजाला को भेजा है। उन्होंने शपथ ली कि मरीजों को जब भी खून की जरूरत होगी वे 24 घंटे रक्तदान के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक
अमर उजाला फाउंडेशन और अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी की ओर से शहर की भूतोवाला बस्ती और चंद्रबनी समेत कई इलाकोें में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी देने के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही रक्तदान के प्रति स्वैच्छिक रक्तदाताओं की कई भ्रांतियोें का निराकरण भी किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने शपथ-पत्र भरकर स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया।
--
21 महादानियों ने निभाई इंसानियत की परंपरा

अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी, अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 21 ने किया रक्तदान

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान महाअभियान की शुरुआत राम मेडिकल स्टोर चंद्रबनी में रक्तदान शिविर से हुई। इस अवसर पर आयोजित शिविर में 21 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इंसानियत की परंपरा निभाई। साथ ही कई युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉ. मुकुल शर्मा की अगुवाई में ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया।
शिविर में कई ऐसे लोग भी शामिल हुए जो स्वास्थ्य कारणों के चलते रक्तदान नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने दोबारा रक्तदान कर संकल्प लिया। शिविर में रामदयाल सैनी, लखन सिंह, आदिल, डॉ. मुकुल शर्मा, शुभम कुमार, अंकित, गौरव, सुरेंद्र और रवि समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के वैज्ञानिक फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होगा। उन्होंने सलाह दी कि रक्तदान को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति नहीं पालनी चाहिए। अगर कोई भ्रांति है तो उसे दरकिनार कर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाई जा सके। शिविर में सुमित कुमार, गणेशचंद्र, ब्रजपाल, एसके लामा, सुजाता, प्रिया आनंद, सार्थक, समेत कई लोग उपस्थित थे।

--
आप भी लें रक्तदाता बनने का संकल्प
अगर आपने आज तक रक्तदान नहीं किया है तो महाअभियान में आप भी रक्तदाता बनने का संकल्प ले सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला में एक शपथ-पत्र प्रकाशित किया जा रहा है. इसे भरकर आप उसका फोटो हमें व्हाट्सएप करें। आप इसे अमर उजाला अथवा किसी भी ब्लड बैंक कार्यालय में भी जमा करा सकते हैं। आपके इस संकल्प की जानकारी सभी ब्लड बैंकों को उपलब्ध करा दी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर आप को ब्लड डोनेट करने के लिए बुलाया जा सके। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed