फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शबे कद्र की रात

शबे कद्र की रात

Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शबे कद्र की रात
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

माह-ए-रमजान की 25वीं रात को शनिवार को रोजेदारों ने पूरी रात अल्लाह की इबादत कर शबे कद्र की तलाश की। इस दौरान रोजेदारों ने गिड़गिड़ाकर अपने गुनाहों से तौबा की।

शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम अहमद के मुताबिक रमजान का तीसरा अशरा जहन्नुम की आग से निजात का है। रमजान की 21, 23, 25, 27, 29वीं रात में कुरान शरीफ नाजिल हुई थी। इन रातों में से जिस रात को कुरान शरीफ नाजिल हुई, उसे शबे कद्र की रात कहते हैं। शबे कद्र की रात को हजार महीने की रातों के बराबर बताया गया है। शनिवार को भी मोमिनों ने पूरी रात जागकर 25वीं रात में शबे कद्र की तलाश की। रोजेदारों ने मस्जिदों में तरावीह के बाद नफिल नमाज, तसबीह पढ़कर और कुरान की तिलावत कर अल्लाह की इबादत की। रोजेदारों के पूरी रात इबादत करने से मुस्लिम इलाकों आजाद कालोनी, मुस्लिम कालोनी, इनामुल्ला बिल्डिंग, डालनवाला आदि जगहों पर खास चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed