{"_id":"5af9f69d4f1c1be8408b5485","slug":"121526331037-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को सेवाकाल में तीन एसीपी दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को सेवाकाल में तीन एसीपी दे सरकार
Updated Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने शिक्षकों को पूरे सेवाकाल के दौरान तीन एसीपी या तीन पदोन्नति वेतनमान का लाभ देने की मांग की है। मोर्चा ने शिक्षकों को सेवाकाल में एसीपी या तीन पदोन्नति का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई।
18 मई को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन के समर्थन में मोर्चा का जनजागरण व गेट मीटिंग अभियान सोमवार को भी जारी रहा। माजरा आईटीआई गेट पर प्रदर्शन करते हुए मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेशभर में आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। मुख्य संयोजक ठाकुर प्रह्लाद सिंह और संयोजक सचिव रवि पचौरी ने कहा कि इस बार कर्मचारी किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगे। संयोजक डा. सोहन सिंह माझिला ने कहा कि 18 मई को सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी प्रदेशस्तरीय आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
जिले के मुख्य संयोजक चौधरी ओमवीर सिंह और बनवारी सिंह रावत ने कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पिछले एक वर्ष से तृतीय एसीपी के रूप में 4200 रुपये ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में संतोष रावत, इंसारुल हक, रामचंद्र रतूड़ी, शक्ति प्रसाद भट्ट, गजेंद्र कपिल, अनिल पुंडीर, जेआर चंदेल, सुरेंद्र चौहान, प्रवीन तोमर, विनोद चंद समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
........................
दो संयोजक प्रभारी बनाए
मोर्चा में हर्षमोहन नेगी को गढ़वाल और केएस सामंत को कुमाऊं मंडल का संयोजक प्रभारी बनाया गया है। दोनों संयोजक प्रभारी अपने मंडल की सभी गेट मीटिंगों की समीक्षा कर रोजाना मुख्य संयोजक व संयोजक सचिव को रिपोर्ट भेजेंगे।
..............
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
मोर्चा ने सेवा काल में प्रत्येक कर्मचारी को तीन पदोन्नति का लाभ, एसीपी का लाभ, सातवें वेतनमान के समस्त भत्तों का लाभ, सार्वजनिक निगमों व उपक्रमों के कर्मचारियों को एरियर का लाभ, वेतन विसंगति का समाधान, उपनल व आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने और समान कार्य के लिए समान वेतन वेतन का लाभ, सभी कर्मचारियों को यू हेल्थ कार्ड योजना का लाभ देने की मांग की। साथ ही कार्मिकों को वाहन भत्ते का लाभ, वेतन समिति की पुर्नगठन रिपोर्ट को अस्वीकार करने, जिला पंचायत कार्मिकों को राजकीय कर्मचारी घोषित करने, वाहन चालकों की स्टाफिंग पैर्टन व्यवस्था को पूर्ववत रखने और स्थानांतरण एक्ट में 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिला कार्मिकों को छूट देने की भी मांग की।