{"_id":"5a9718dd4f1c1ba3378b698e","slug":"121519851741-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी पर बेहोश मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी पर बेहोश मिला युवक, मौत
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी पर बेहोश मिला युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में आईएसबीटी पर बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक अपने भाई को बस में बैठाने के लिए आया था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक आईएसबीटी पर बेहोश पड़ा हुआ है। आईएसबीटी चौकी पुलिस उसे दून मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान फतेहपुर सहसपुर निवासी श्याम थापा (40) पुत्र मदन थापा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्याम हरबर्टपुर में फास्ट फूड की ठेली लगाता है। वह मंगलवार रात अपने भाई को बस में बैठाने के लिए आईएसबीटी आया था। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने और रात भर खुले में पड़े रहने से उसकी मौत हुई है।