{"_id":"5a5fabf34f1c1b8a268b4f18","slug":"121516219379-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयास एकेडमी और हिमालयन ईगल की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयास एकेडमी और हिमालयन ईगल की शानदार जीत
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
चौथी माधो लाल हवेलिया स्मृति द प्रेसीडेंट कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को प्रयास एकेडमी ने रॉयल क्रिकेट क्लब और हिमालयन ईगल ने ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब (एसीसी) को शिकस्त देकर पूरे अंक अर्जित किए। हिमालयन ईगल की जीत में विशाल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 56 गेंदों में 85 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।
कसिगा स्कूल में बुधवार को प्रयास एकेडमी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 149 रनों की पारी खेली। अखिलेश ने 45, अंकित ने 36 और मोहित ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। रॉयल क्रिकेट क्लब के मनीष ने दो, अनिकेत, अभिषेक व दिवाकर ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम 15.1 ओवर में 84 रनों पर ढ़ेर हो गई। हसीन ने सबसे अधिक 15 और प्रवीन व सागर ने 11-11 रन बनाए। प्रयास के अखिलेश ने चार, राहुल व अनिकेत ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में एसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 160 रन बनाए। अमित ने 63, वैभव ने 47 और किरन ने 25 रन बनाए। हिमालयन ईगल के आदित्य व गौरव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी हिमालयन ईगल ने विशाल के तेजतर्रार 85 और आदित्य के 32 रनों की बदौलत पांच गेंद रहते चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमित ने दो, राहुल रावत, भानु, सूरज व सुधांशु ने एक-एक विकेट लिया।