फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फ्लाईओवर पर अब दिन और रात में होगी चेकिंग

फ्लाईओवर पर अब दिन और रात में होगी चेकिंग

Thu, 21 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर अब दिन और रात में होगी चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

खूनी फ्लाईओवर के नाम से मशहूर हो चुके बल्लीवाला फ्लाईओवर का बुधवार रात सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार और मोटरसाइकिल से घूमकर हादसों के कारणों की जांच-पड़ताल की। उन्होंने पाया कि ओवरस्पीड, ओवरटेक और नशे की वजह से फ्लाईओवर पर हादसे हो रहे हैं। उन्होंने तत्काल फ्लाईओवर के दुर्घटनास्थल पर छोटा डिवाइडर सिस्टम लागू करने, सुबह छह से आठ और रात आठ से 11 बजे तक चेकिंग के निर्देश दिए।
एआईजी केवल खुराना बुधवार रात करीब आठ बजे बल्लीवाला फ्लाईओवर पहुंचे। उन्होंने फ्लाईओवर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने खुद दोपहिया और चार पहिया पर चलाकर दुर्घटना वाले कर्व का निरीक्षण किया। एआईजी ने बताया कि फ्लाईओवर की डिजाइन में तो बदलाव नहीं किया जा सकता, लेकिन यहां दुर्घटनाओं को कम जरूर किया जा सकता है। इसके लिए डिवाइडर के साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर हादसे सुबह छह से आठ और रात आठ से 11 बजे के बीच हो रहे हैं। लिहाजा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए एक-एक पुलिस टीम एल्कोमीटर के साथ तैनात की गई है, जो सुबह और रात में उस समयावधि में यहां वाहन चालकों की चेकिंग करेगी।
विज्ञापन

--
ओवर स्पीड में कार सीज
निरीक्षण के दौरान एक कार सवार तेज रफ्तार से फ्लाईओवर पर गुजर रहा था। एआईजी केवल खुराना ने तत्काल कार चालक को रुकवा लिया। कार सीज करते हुए उन्होंने चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए कब्जे में ले लिया। चालक सुबोध को बताया गया कि फ्लाईओवर पर स्पीड लिमिट 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed