{"_id":"a9918c4fe931ca0224d6c9f932ea301a","slug":"12-hunter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में पड़ा जंगल का राजा, 12 शिकारी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में पड़ा जंगल का राजा, 12 शिकारी धरे
अमर उजाला, कालागढ़/हल्द्वानी
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर दो और बाघों की हत्या हो गई। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ की दो खाल, हड्डी और मांस के साथ 12 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
खाल और हड्डियां लेकर फरार होने की फिराक में
अमानगढ़ (बिजनौर) टाइगर रिजर्व उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगता क्षेत्र है। सूत्रों के मुताबिक शिकारियों ने चार दिन पहले ही इन दोनों बाघों को मारा। लेकिन इससे पहले कि खाल और हड्डियां लेकर फरार हो पाते, 15 दिसंबर की रात को उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी की गर्जना से परेशान कांग्रेस ने दिए जवाब
विज्ञापन
यह ऑपरेशन यूपी एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने संयुक्त रूप से चलाया था। अमानगढ़ वन रेंज में रविवार रात ये शिकारी वादीगढ़ चौराहे के पास पकड़े गए। ये लोग कार से हरियाणा की तरफ भागने की फिराक में थे।
पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनमें चर्चित शिकारी धर्मवीर, मोहम्मद उमर और कार्बेट के झिरना रेंज से निकाला गया वाचर करतार सिंह भी है। इनके अलावा मेंहदी, कालिया नाथ, भोलूनाथ, अजूबा (ऋषिकेश निवासी), प्रवीण, अतीशनाथ, अजेय नाथ, अरुणनाथ और ड्राइवर इमरान खान की गिरफ्तारी हुई है।
पूछताछ जारी है
सभी से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। उमर, धर्मवीर व एक भोलू नजीबाबाद से एक साल पहले भी बाघ की खाल के साथ पकड़े गए थे। दो माह पहले ही यह तीनों जेल से बाहर आए और फिर इस काम में जुट गए।
उमर का नाम पीलीभीत में 30 अक्तूबर को बाघिन के शिकार और तस्करी में सामने आया था। तभी से उत्तराखंड, यूपी पुलिस, जंगलात महकमे की टीम उसके पीछे लगी थी।
पढ़ें, आपदाः 6 माह बाद अपनी जमीन पर 'रिफ्यूजी' हैं लोग
कार्बेट के वार्डन सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि जंगल (जसपुर कक्ष संख्या 50) में बाघ का शिकार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आठ कड़के (फंदे) भी बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोगों के मुताबिक इन्हीं फंदों में दोनों बाघ फंस गए, जिन्हें मार गिराया गया।
शिकारी पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्हें बाघ के मूवमेंट, संख्या आदि के बारे में सटीक खबर थी। सेंट्रल वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो नार्थ के डिप्टी डायरेक्टर निशांत वर्मा ने बताया कि खाल महज तीन-चार दिन पुरानी है।
पढ़ें, शादी में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि ये शिकारी छजमलवाला में रुके थे। सुरक्षा एजेंसियों को सर्विलांस के जरिये इनकी भनक मिली। इनकी गिरफ्तारी के बाद वन्य क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।