फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्विज में समरवैली अव्वल, पेंटिंग में तनवी ने बाजी मारी

क्विज में समरवैली अव्वल, पेंटिंग में तनवी ने बाजी मारी

Sat, 09 Feb 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
क्विज में समरवैली अव्वल, पेंटिंग में तनवी ने बाजी मारी
क्विज में समरवैली अव्वल, पेंटिंग में तनवी ने बाजी मारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस की ओर से क्विज और स्लोगन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में शहर के 25 स्कूलों के 282 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज में समर वैली स्कूल ने बाजी मारी तो स्लोगन, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की तनवी अव्वल रही। विजयी छात्र-छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने पुरस्कृत किया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सबसे पहले क्विज हुई, जिसमें 14 स्कूलों के 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज में आठ चरण रखे गए थे। इसमें छह स्कूलों ने अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई किया। अंतिम चरण में नॉर्मल, ऑडियो, वीडियो और बर्जर राउंड हुए। इनमें 59 प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में समर वैली स्कूल ने कुल 95 अंक प्राप्त किए और प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दून इंटरनेशनल स्कूल 75 अंकों के साथ दूसरे, ब्राइटलैंड 60 अंक के साथ तीसरे, सेंट जोसेफ एकेडमी 50 अंक के साथ चतुर्थ और जसवंत मॉडर्न स्कूल 40 अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इसके बाद यातायात पर स्लोगन, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 240 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें निबंध प्रतियोगिता में वेल्हम गर्ल्स कॉलेज की तनवी प्रिहॉन प्रथम, अविना चौधरी द्वितीय और राजा राम मोहन राय एकेडमी की रिचा पूरिया तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में सौरभ थापा सेंट जोसेफ एकेडमी प्रथम, कर्तव्य अग्रवाल सेंट थॉमस द्वितीय और रीत अरोड़ा सेंट जोसेफ एकेडमी तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल स्कूल की अंजलि जायसवाल ने प्रथम, टचवुड स्कूल के तेंजिंग सेंग ने द्वितीय और ब्राइटलैंड स्कूल के इशिता साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र-छात्राओं को सेवानिवृत्त डीआईजी सतीश शुक्ला और निदेशक यातायात केवल खुराना ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य, सीओ यातायात राकेश देवली, निरीक्षक यातायात राजीव कुमार, सीपीयू इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत आरआईएमसी व अन्य स्कूलों का स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed