{"_id":"5c3382bdbdec2256bd3cfc8e","slug":"11546879677-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राज्य में नहीं होगी कोई असामयिक मौत: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राज्य में नहीं होगी कोई असामयिक मौत: त्रिवेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मंडल मुख्यालय में अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई असामयिक मौत नहीं होगी। सरकार ने अटल आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क उपचार की व्यवस्था की है। योजना को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जो सरासर झूठी हैं। योजना कभी बंद नहीं होगी।
यहां नए बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि योजना के गोल्डन कार्ड सरकारी चिकित्सालयों में निशुल्क व सीएससी केंद्रों में 30 रुपये के शुल्क पर आसानी से बनाए जा रहे हैं और अंतिम परिवार के पंजीकरण तक कार्ड बनाए जाने का सिलसिला जारी रहेगा। 12 दिन में एक लाख 34 हजार गोल्डन कार्ड बन गए हैं। लगभग 10 हजार कार्ड रोज बन रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार चिकित्सालयों में 1100 से ज्यादा डाक्टरों की नियुक्ति कर चुकी है। 108 आकस्मिक सेवा का बेड़ा भी बढ़ाया जा रहा है। 139 गाड़ियां स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें चार से पांच गाड़ियां हर रोज बेड़े में शामिल हो रही हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जनपद पौड़ी के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। जनपद में एक हजार करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक महंत दलीप सिंह रावत व विधायक ऋतु खंडूड़ी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिसर के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, विधायक मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा लोकसभा प्रभारी गढ़वाल कैलाश शर्मा, जिला प्रभारी भाजपा कैलाश पंत, जिला महामंत्री नीरज पांथरी, वीरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, अतर सिंह असवाल, राकेश ध्यानी व राजेंद्र प्रसाद टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक लेते हुए कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भी भाजपा सभी पांचों सीटें भारी बहुमत से जीतेगी। इसी दौरान पौड़ी के डांडापानी में भाजपा के जिला कार्यालय का भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री ने किया।
बेनाम को जल्द मिलेंगे वित्तीय अधिकार
पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी के अध्यक्ष यशपाल बेनाम के वित्तीय अधिकार जल्द ही बहाल हो जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बेनाम के वित्तीय अधिकारों को लेकर जल्द ही सरकार निर्णय ले लेगी। कहा कि जल्द ही उनके वित्तीय अधिकार बहाल हो जाएंगे। ब्यूरो
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सिलेथ-क्यार्कसैंण मोटर मार्ग डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण, घीड़ी गांव तक 5 किमी मोटर मार्ग का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण, मरोड़ा-गोदी-चौंडी-घिंडवाड़ा मोटर मार्ग का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण, बंतापानी-कड़ाकोट भुवनेश्वरी का सुदृढ़ीकरण व सुधारीकरण, देवप्रयाग बाह बाजार कोटी मार्ग का डामरीकरण व सुधार, गैंडखाल-ढांसी मोटर मार्ग का कटघर तक विस्तार, नेरुल मोटर मार्ग का विस्तार, निर्माणाधीन ठंठोली मार्ग का विस्तार, डांडामंडी-मदनपुर मोटर मार्ग सनेयाखाल तक विस्तार, जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग से ग्राम गड़मोला तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य, खैरासैंण से डोर-नकधार-बयाली तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण, गंवाणा-कमलखेत बंदूण मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, जिवई-विरगणा मोटर मार्ग का सुधार व डामरीकरण, दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग के अवशेष मार्ग का सुदृढ़ीकरण व रामनगर मोटर मार्ग से मिलान और मंदाल नदी पर 48 मीटर स्पान के स्टील गार्डर सेतु का निर्माण सहित 14 लोकार्पण व 11 शिलान्यास शामिल हैं।