{"_id":"5c0c29d1bdec2241a9113c09","slug":"11544301009-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनु. जाति के लिए बनी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनु. जाति के लिए बनी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा संजय निर्मल ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति के लिए बनी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। वे शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के गढ़वाल संभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने बाबा भीमराव आंबेडकर के बताए सिद्धांतों पर चलने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन पर भी चर्चा की। उन्होंने जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को अधिवेशन में शामिल होने के निर्देश दिए। बैठक में राजपुर विधायक खजानदास, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, महानगर अध्यक्ष रविंदर वाल्मीकि ने भी विचार रखे। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश, नरेंद्र कुमार, तनवीर, विपिन कुमार, अरुण चौहान, जयपाल वाल्मीकि, अमर सिंह, धर्मवीर गहलोत, विजय, हरीश सिसौदिया आदि मौजूद रहे।