फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विश्व रक्तदाता दिवस पर आप भी करें रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर आप भी करें रक्तदान

Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर आप भी करें रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर आप भी करें रक्तदान
विज्ञापन

ब्यूरोे/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आप भी रक्तदान कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से राजधानी देहरादून में छह अलग-अलग स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
एक अक्तूबर सोमवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से एसजीआरआर पीजी कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। आईएमए ब्लड बैंक की ओर से जी हिमगिरी विवि, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट और 41 रेजीमेंट गढ़ी कैंट में स्वैच्छिक शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा आईएमए ब्लड बैंक में भी शिविर लगेगा।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को एसजेए में लगेगा शिविर
सेंट जोजफ्स एकेडमी (एसजेए) में दो अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। एसजेए एल्युमिनाई एसोसिएशन के प्रवीण चंडोक ने बताया कि रोटरी क्लब, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में रक्तदान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सभी रक्तदाताओं से अपील है कि वे शिविरों में आकर रक्तदान करें। आपके रक्त से कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। लोग रक्तदान करेंगे तभी जरूरतमंदों को आसानी से खून मिल सकेगा। इसलिए रक्तदान जरूर करें।

अमित चंद्रा, समन्वयक, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक
----------
सभी लोग नियमित रूप से रक्तदान करने की आदत डालें। रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं होता। रक्तदान के जरिए किसी को जीवनदान देने का पुण्य अर्जित किया जा सकता है। हमारा निवेदन है कि सभी लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।
-कमल साहू, जनसंपर्क अधिकारी, आईएमए ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed