{"_id":"5b81be3d42c7924657041e52","slug":"11535229501-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसवीएच 15 दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसवीएच 15 दिन के लिए बंद
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसवीएच 15 दिन के लिए बंद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
छात्रों के लगातार चल रहे आंदोलन के चलते मॉडर्न स्कूल ऑफ विजुअली हैंडीकैप्ड (एमएसवीएच) को 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एनआईईपीवीडी (पूर्व में एनआईवीएच) के प्रभारी निदेशक केवीएस राव ने सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से बच्चों को घर ले जाने की सूचना भेजी गई है।
एनआईईपीवीडी के प्रभारी निदेशक केवीएस राव ने बताया कि शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही छात्रों की समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दिया गया है। छात्रों की मांगों को पूरा करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहरहाल छात्र आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। छात्रों ने सोमवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। शिक्षक रोजाना कक्षाओं में जा रहे हैं, लेकिन छात्र नदारद हैं। लिहाजा 15 दिन के लिए एमएसवीएच को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस बाबत सभी अभिभावकों को सूचना भिजवा दी गई है। सभी अभिभावकों को छुट्टियां खत्म होने के बाद अंडरटेकिंग देनी होगी कि उनका बच्चा इस तरह की अनुशासनहीनता नहीं करेगा। अगर उसे शिकायत है तो उसकी बात सुनने का पूरा सिस्टम तैयार कर दिया गया है। अभिभावक अंडरटेकिंग देंगे, इसके बाद ही बच्चे को हॉस्टल में रखा जाएगा। वर्तमान में एमएसवीएच में करीब 250 छात्र पढ़ते हैं। इनमें से आठ छात्रों को छोड़कर बाकी सभी हॉस्टल में रहते हैं।