फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूलों में बताए जाएंगे डेंगू से बचाव के तरीके

स्कूलों में बताए जाएंगे डेंगू से बचाव के तरीके

Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बताए जाएंगे डेंगू से बचाव के तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्कूलों में अब डेंगू से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), देहरादून ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूलों को प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक करने के साथ ही डेंगू से बचाव के सभी उपाय करने को कहा गया है।

सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने प्रदेश के स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर डेंगू पूरे देश में बड़ी समस्या है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का अनुपालन करना जरूरी है। इसलिए सभी स्कूलों को कहा गया है कि वे तत्काल ऐसे स्थान चिह्नित करें, जहां डेंगू का मच्छर पैदा हो सकता है। इन सभी जगहों को सुरक्षित बनाया जाए। अभिभावकों और बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीके बताएं। रोजाना प्रार्थना सभा में भी बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए जाएं। स्कूलों में डेंगू से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। नवंबर तक बच्चों को केवल फुल बाजू की शर्ट पहनकर आने को कहा जाए। उन्होंने इन निर्देशों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी भी सभी स्कूलों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed