फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिसंबर तक तैयार होगा वॉर मेमोरियल

दिसंबर तक तैयार होगा वॉर मेमोरियल

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दिसंबर तक तैयार होगा वॉर मेमोरियल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहीदों की याद में बन रहा स्टेट वॉर मेमोरियल अब दिसंबर तक तैयार होगा। पहले 15 अगस्त को इसके शुभारंभ की योजना थी, लेकिन पूर्व सांसद तरुण विजय की ओर से कुछ और नए प्रोजेक्ट इस निर्माण में जोड़ने की वजह से निर्माण प्रक्रिया अभी लंबी चलेगी। हालांकि इसके बाद वॉर मेमोरियल अपने भीतर कई खूबियां समेटे हुआ होगा। इस साल भी शौर्य दिवस पर स्टेट वॉर मेमोरियल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपलब्ध नहीं होने से सरकार की ओर से गांधी पार्क में ही शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित होगा।
चीड़बाग स्थित वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य वैसे तो पूरा होने को था। 15 अगस्त को इसके लोकार्पण की योजना थी, लेकिन इसके निर्माण का बीड़ा उठाने वाले पूर्व सांसद तरुण विजय ने इसमें कई नए फीचर जुड़वाए हैं। इस वजह से इसकी दूसरी 38 लाख रुपये की डीपीआर बनवाई गई है। यह डीपीआर हाल ही में हुई कैंट बोर्ड की बैठक में पास हो गई है। इसके तहत वॉर मेमोरियल का निर्माण अब दिसंबर तक पूरा होगा। इसके बाद इसका शुभारंभ किया जाएगा। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश में स्टेट वॉर मेमोरियल बनाने की कवायद वर्ष 2009 में शुरू हुई थी। इसके बाद पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने अपने कार्यकाल में केंद्र की मदद से वॉर मेमोरियल का काम आगे बढ़वाया था।
विज्ञापन

--
सेना ने दी दो आर्टिलरी गन
स्टेट वॉर मेमोरियल के लिए सेना ने दो आर्टिलरी गन दी है। यहां शौर्य दीवार बनाई जाएगी, जिसमें सभी परमवीर चक्र विजेताओं की पूरी डिटेल सहेजी जाएगी। साथ ही अब यहां ‘गैलरी ऑफ हीरोज’ भी बनाई जाएगी। शहीदों की यादों को सहेजने वाला यह वॉर मेमोरियल देश के वॉर मेमोरियलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed