{"_id":"5b2969ab4f1c1bb16e8b8b78","slug":"11529440683-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कार्यक्रम के मद्देनजर परिवहन निगम ने लगायी 180 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कार्यक्रम के मद्देनजर परिवहन निगम ने लगायी 180 बसें
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
योग कार्यक्रम के लिए परिवहन निगम ने लगाई 180 बसें
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों योग साधकों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से 180 बसें लगाई गईं हैं। निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि बसाें का संचालन हरिद्वार और देहरादून से किया जाएगा। बसों के संचालन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सहायक महाप्रबंधक क्रांति सिंह की अगुवाई में अफसरों की टीम गठित कर दी गई है।
निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि बसों का संचालन ट्रांसपोर्टनगर से किया जाएगा इसके अलावा यदि और बसों की जरूरत पड़ी तो उनकी व्यवस्था की जाएगी। आयुष विभाग की ओर से 180 बसें बुक कराई गईं हैं। जिनमें योग साधकों को लाया और ले जाया जाएगा। बसों के संचालन के लिए सहायक महाप्रबंधक कार्मिक क्रांति सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई है जिसमें सहायक महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह कठैत, सहायक लेखाधिकारी रजनीश गुप्ता, प्रधान लिपिक सतीश चंद जोशी, रमेश कुमार, विपिन बिजल्वाण, विपिन वालिया, नवल किशोर, कर्मवीर, राजीव गुप्ता, नीरज व देवेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि सभी चालकों-परिचालकोें को निर्देशित किया गया है कि वह बसों को लेकर समय पर ड्यूटी पर पहुंचे।