{"_id":"5b16f8774f1c1b644d8b4ef9","slug":"11528232055-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में होगी उतराखंड में सीबीएसई नीट काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में होगी उतराखंड में सीबीएसई नीट काउंसिलिंग
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों के लिए काउंसिलिंग जुलाई में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 16 जुलाई की तिथि तय की हुई है। जल्द ही एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसिलिंग का शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काउंसिलिंग का कार्यक्रम जल्द जारी होगा। गत वर्ष पहले चरण की काउंसिलिंग 16 जुलाई से शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि चूंकि यह शिड्यूल सुप्रीम कोर्ट ने तय किया हुआ है, इसलिए इस साल भी इसी के तहत काउंसिलिंग होगी। इस शिड्यूल के हिसाब से 16 जुलाई से 21 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा करने के साथ ही च्वाइस भरी जा सकती है। 21 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी होगी। इसके बाद 22 जुलाई से 23 जुलाई तक डाटा प्रोसेसिंग होगा। 24 जुलाई को सीट आवंटन कर दिया जाएगा। आवंटित सीटों पर 31 जुलाई तक दाखिले होंगे।