{"_id":"5aff41404f1c1b165e8b5980","slug":"11526677824-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनेशन अस्पताल के कई विभाग होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनेशन अस्पताल के कई विभाग होंगे शिफ्ट
Updated Sat, 19 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनेशन अस्पताल के कई विभाग होंगे शिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
कोरोनेशन अस्पताल के मेडिसिन, सर्जरी, गाइनोकोलॉजी, ईएनटी, बाल रोग और त्वचा रोग जैसे विभागों को डालनवाला स्थित महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र विज्ञान केंद्र (एमजीएसईएससी) में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव सहित आला विभागीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव नितेश झा ने कोरोनेशन अस्पताल के कई विभागों को नेत्र विज्ञान केंद्र में स्थानांतरित करने पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सचिव ने महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र विज्ञान केंद्र के सीएमएस डॉ. नागपाल से अस्पताल में व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान सहमति बनी कि अस्पताल के एक तल पर मदर एंड चाइल्ड विंग, किसी दूसरे तल पर नेत्र रोग विभाग, जबकि ईएनटी, बाल रोग त्वचा रोग और मेडिसिन विभाग को किसी अन्य तल पर स्थापित किया जाएगा।
बता दें कि कोरोनेशन अस्पताल में जगह की कमी के चलते डॉक्टरों को बैठने के साथ ही मरीजों के इलाज में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के मद्देनजर कोरोनेशन अस्पताल के कुछ विभागों को महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र विज्ञान केंद्र में स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। नेत्र विज्ञान केंद्र के सीएमएस डॉ. नागपाल ने बताया कि चिकित्सा सचिव को अस्पताल के भ्रमण कराने के साथ ही मरीजों को मुहैया करायी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।