फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएफएमएस से एमडीडीए के कार्यों में आएगी तेजी

पीएफएमएस से एमडीडीए के कार्यों में आएगी तेजी

Sat, 14 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पीएफएमएस से एमडीडीए के कार्यों में आएगी तेजी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में विकास कार्यों की स्वीकृति, इस्टीमेट और मॉनीटरिंग अब पीएफएमएस (प्रोेजेेक्ट फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिए होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को प्राधिकरण में प्रोजेक्ट फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि पीएफएमएस लागू होने के बाद कार्यों में पारदर्शिता के साथ तेजी भी आएगी।
एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीएफएमएस के लागू होने के बाद अब विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति, विकास कार्यों का इस्टीमेट इसी साफ्टवेयर के माध्यम से तैयार होंगे। सभी शेड्यूल ऑफ रेट्स पीएफएमएस पर उपलब्ध रहेंगे। इसी सिस्टम के जरिए प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग जियो टैग तकनीक से हो सकेगी। वहीं कार्यों की एमबी, टेंडर प्रक्रिया, कार्यदायी संस्था को भुगतान भी सॉफ्टवेयर के जरिए हो सकेगा। इसके लिए लेखा अनुभाग को भी साफ्टवेयर से जोड़ दिया गया है। प्रोजेक्ट के शुभारंभ मौके पर सचिव पीसी दुम्का, संयुक्त सचिव, शैलेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी, अनुसचिव अनुजा सिंह, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन चंद्र सूंठा समेत कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

अफसरों ने बरती शिथिलता तो बंद हो जाएगा कंप्यूटर
प्रोजेक्ट फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने के बाद लापरवाह अफसरों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। विशेष सॉफ्टवेयर द्वारा प्रत्येक कार्य का प्रगति का विवरण उच्चाधिकारियों को उनके कंप्यूटर पर उपलब्ध रहेगा तथा विलंब होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी का कंप्यूटर लाग इन ब्लॉक हो जाएगा। इसे प्राधिकरण उपाध्यक्ष की पुन: स्वीकृति के बाद ही संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed