{"_id":"5a3c1d0a4f1c1bc8678c2d8d","slug":"11513889034-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम आफिस में आज गरजेंगे रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएम आफिस में आज गरजेंगे रोडवेज कर्मी
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विशेष श्रेणी, संविदा, बाह्य स्रोत कर्मचारियों के वेतनमान वृद्धि समेत अन्य लंबित मांगों के समर्थन में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारी आरएम आफिस में प्रदर्शन करेंगे। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी के मुताबिक विशेष श्रेणी, संविदा और बाह्य स्रोत कर्मियों को 50 पैसे प्रति किमी की वृद्धि करने और लक्ष्य से अधिक राजस्व देने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन राशि आठ फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने की मांग की जाएगी। कार्यालयों और वर्कशाप में बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने, कर्मचारी भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त चैकरों और खराब मार्गों पर वाहन भेजने वाले फोरमैन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की जाएगी।
उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार 8 और 9 को
देहरादून। संविदा आउट सोर्सिंग वाहन चालक संघ ने वेतन वद्धि समेत लंबित मांगों के समर्थन में आठ और नौ जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी है। मुख्य सचिव को भेजे ज्ञापन में संघ के हरीश कोठारी ने कहा कि राजकीय कार्यालयों, निगमों, निकायों, सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों, प्राधिकरणों और केंद्र पोषित योजनाओं में करीब 24 हजार उपनल कर्मी हैं। कर्मचारियों का वेतन काफी कम है, जबकि ड्यूटी नियमित कर्मियों की तुलना में अधिक ली जाती है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। लिहाजा, कर्मचारी आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहेंगे।
ऊर्जा निगम के कर्मियों की हड़ताल को समर्थन
देहरादून। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की ईसी रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में संघ पदाधिकारियों ने तीनों निगमों के कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर चर्चा की। संविदा प्रकोष्ठ के महामंत्री दीपक शांडिल्य ने कहा कि तीनों निगमों के प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मियों को नियमित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। संविदा कर्मी अल्प वेतन में ड्यूटी कर रहे हैं। नियमित कर्मियों को जहां 7वां वेतनमान दिया गया है वहीं संविदा कर्मियों की उपेक्षा की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि निगमों के कर्मियों की हड़ताल होने पर संविदा कर्मी उन्हें समर्थन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा लेने का विचार कर रहा है, जिसका विरोध किया जाएगा। बैठक में एमएन नौटियाल, प्रदीप कुमार, एमसी भट्ट, अनिल उनियाल, घनश्याम नौटियाल, अशोक शर्मा, योगेश पांडे, दीपक, अनिल जुयाल, हरीश चौहान, असरार चौधरी, मुकुल उपाध्याय, पीएस रजवार, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, भूपेंद्र गुसांई, प्रदीप कश्यप, पीएल जोशी और विजय कुमार मौजूद रहे।