{"_id":"5a3acb964f1c1b95188bb0fe","slug":"11513802646-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद मिला लापता राजस्\nथान के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद मिला लापता राजस् थान के छात्र का शव
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन बाद मिला राजस्थान के छात्र का शव
--13 दिसंबर को गंगा में नहाते हुए बह गया था 22 वर्षीय युवक
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तपोवन में नहाते वक्त बहे राजस्थान निवासी छात्र का शव मुनिकीरेती पुलिस ने आठवें दिन बैराज जलाशय से बरामद कर लिया। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बीते 13 दिसंबर को राजस्थान के पीपलखेड़ी लालपुर, प्रतापगढ़ निवासी 22 वर्षीय वरुण सिंह पुत्र शेर सिंह तपोवन में गंगा नहाते हुए बह गया था। थाना पुलिस इसके बाद से ही वरुण की तलाश में तपोवन से बैराज तक रोजाना सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पुलिस को आठवें दिन बुधवार को बैराज जलाशय से अपराह्न तीन बजे वरुण का शव बरामद हुआ। इस बाबत उसके पिता शेर सिंह को सूचित किया गया है। मौके पर पहुंचे पिता ने वरुण की शिनाख्त की। ऋषिकेश पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।