फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13वीं बार सजवाण बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

13वीं बार सजवाण बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
13वीं बार सजवाण बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
13वीं बार सजवाण बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन

-- अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के नाम वापस लेने पर चुने गये निर्विरोध
-- विभिन्न पदों के लिए 21 दिसंबर को होगा 17 प्रत्याशियों में चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। जिसके चलते राजेंद्र सिंह सजवाण को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया। प्रत्याशियों के नामों की फाइनल सूची भी मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी कर दी, जिसमें विभिन्न पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं।
तहसील परिसर के समीप विधि भवन में शुक्रवार को बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। जिस पर मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की। बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र कुमार शर्मा, अनिल थपलियाल, अजय सिंह वर्मा, महासचिव पर सुनील नवानी, अजय कुमार ठाकुर, विपुल शर्मा, सहसचिव पद पर कु. तारा राणा, सतेंद्र कुमार ममगाईं, अखिलेश नवानी, कोषाध्यक्ष के लिए वासुदेव उपाध्याय, विकास चंद्र नागी, लाल सिंह मटेला, भूपेंद्र कुकरेती, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर ऋतु भट्ट खंडूड़ी, राजेश कुमार, ऑडिटर के लिए अजय कुमार कश्यप और विशाल अग्रवाल के बीच 21 दिसंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

चुनाव से पांच ने लिए नाम वापस
ऋषिकेश। मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर सिंह नेगी के मुताबिक बार एसोसिएशन के 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव से पूर्व शुक्रवार को अध्यक्ष पद से सुभाष चंद्र भट्ट व अतुल कुमार यादव, उपाध्यक्ष पर पंचम सिंह व भूपेंद्र कुकरेती ने पर्चा वापस ले लिया। जबकि सहसचिव पद पर सुरजीत कुमार पटेल ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13वीं बार अध्यक्ष बने सजवाण
ऋषिकेश। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थक वकील और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। विधि भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल, जय सिंह रावत, दिनेश प्रसाद पैन्यूली, गोविंद सिंह रावत, देवेंद्र दत्त कुलियाल, श्रीप्रसाद जोशी, रतमणि नौटियाल, अजय ठाकुर, रविंद्र सिंह बिष्ट, अजय बहुगुणा आदि ने सजवाण का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि बार एसोसिएशन में पहली बार कोई प्रत्याशी निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त हुआ है। इसके साथ ही सजवाण 13वीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed