फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अखाड़े को बम से उड़ाने की धमकी

अखाड़े को बम से उड़ाने की धमकी

Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अखाड़े को बम से उड़ाने की धमकी
हरिद्वार। श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव पद से महंत बलवंत सिंह को हटाने के बाद घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को अखाड़े को बम से उड़ाने की धमकी का एक ऑडियो वायरल होने पर अखाड़े की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अखाड़ा परिसर में पीएसी तैनात कर दी गई है। इधर, अध्यक्ष ने भी सचिव से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रविवार को कनखल में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने एक पत्रकार वार्ता कर सचिव पद से महंत बलवंत सिंह को हटाने की बात कही थी। आरोप लगाया था कि सचिव पद का दुरुपयोग करते हुए महंत बलवंत सिंह ने बिल्डरों के साथ मिलकर अखाड़े की भूमि खुर्द बुर्द कर दी है। ये फैसला अखाड़े के संतों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया था। इधर, सचिव को पद से हटाने का ऐलान करने पर माहौल गर्मा गया था। मंगलवार को स्थिति तब गंभीर हो गई जब अध्यक्ष ने पुलिस को एक ऑडियो उपलब्ध कराया। उस ऑडियो में अखाड़े को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। एसओ अनुज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह अखाड़े में पहुंचकर अध्यक्ष से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने का भरोसा दिलाया। दोपहर होते होते अखाड़ा कैंपस में दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

इधर, सचिव पद से हटाए गए महंत बलवंत सिंह, बिल्डरों से अपनी जान को खतरा बताते हुए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से मुलाकात कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमावली के अनुरूप व अध्यक्ष की अनुमति से सभी निर्माण कराए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed