{"_id":"5cdf0b8abdec2207334c3b08","slug":"111558121354-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाओं में होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाओं में होगी सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाओं में होगी सख्ती
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर सवाल खड़े होने के बाद सख्ती की तैयारी कर ली गई है। कुलपति ने विभिन्न कॉलेजों में औचक निरीक्षण के लिए कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक की अगुवाई में अलग-अलग टीमें गठित की हैं। यह टीमें विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण करेंगी।
श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं गढ़वाल मंडल के विभिन्न कॉलेजों में चल रही हैं। इन परीक्षाओं में चेकिंग के लिए उड़न दस्ते तो बनाए गए थे लेकिन उनकी चेकिंग नगण्य थी। खुद कई कॉलेज भी इस पर सवाल खड़े कर रहे थे कि विवि स्तर से चेकिंग क्यों नहीं की जा रही है। हालात यह थे कि कई कॉलेजों से तो नकल की शिकायतें आने लगी। इस पर कुलपति डॉ. यूएस रावत ने सख्त कदम उठाया। उन्होंने कुलपति, कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, सहायक परीक्षा नियंत्रक सहित कई अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लाइंग दस्ते बना दिए हैं। पहले से बने हुए उड़न दस्तों को भी सचेत किया गया है। कुलपति का कहना है कि किसी भी कॉलेज में कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कॉलेजों में नकल की बात से इंकार किया। जो नए उड़न दस्ते बनाए गए हैं, उनमें पूर्व के विवाद को देखते हुए दो-दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है।