{"_id":"5cd09a2dbdec22072c330cb7","slug":"111557174829-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में भोजन की गुणवता सुधारने को जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में भोजन की गुणवता सुधारने को जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ट्रेनों में यात्रियों को बासी या फिर घटिया खाना न परोसा जा सके, इसके लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल के सभी स्वास्थ्य निरीक्षकाें को शताब्दी समेत तमाम ट्रेनों में पेंट्री कार व वेंडरों की औचक जांच के लिए निर्देशित किया है। यदि यात्रियों के भोजन में किसी भी प्रकार की खामी पायी जाए तो संबंधित का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही ट्रेनों व स्टेशनों पर पानी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
बता दें, गर्मी के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों को बासी या फिर घटिया खाना परोसे जाने से यात्रियों की जान पर बन आती है। ऐसे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने मंडल के सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को ट्रेनो में सघन जांच अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही जांच अभियान की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। इसके अलावा उन्होंने स्टेशनों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए स्टेशन अधीक्षकों को हिदायत दी है। साथ ही बोतलबंद पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी ने भी लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।